आसनसोल के कुल्टी में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने माँ की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद भी दी ,पारिवारिक विवाद के बीच दिल दहला देने वाली घटना, इलाके में दहशत और मातम

पब्लिक न्यूज प्रकाश दास आसनसोल (पश्चिम बंगाल):
पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित कुल्टी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतकों की पहचान राजा मुखर्जी और उनकी मां संध्या मुखर्जी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से परिवार में किसी बात को लेकर तनाव और विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए।
बताया जा रहा है कि राजा मुखर्जी ने पहले अपनी मां को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना के समय घर में आग भी लग गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कुल्टी थाना पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजा मुखर्जी एक निजी कारखाने में गनमैन के पद पर कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार सामान्य रूप से रहता था और इस तरह की घटना की किसी को आशंका नहीं थी।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *